Posts

हम सब मिलकर करें मौसम की अग्रिम चेतावनी अंतर को समाप्त

Image
प्रस्तावना जलवायु परिवर्तन के दौर में बाढ़, सूखा, चक्रवात, लू और अन्य चरम मौसमीय घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति हमें समय पर और प्रभावी चेतावनी प्रणालियों की आवश्यकता का एहसास कराती है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा दिए गए “Early Warnings for All” के आह्वान के अनुरूप, यह लेख मौसम की अग्रिम चेतावनी सेवाओं के महत्व, भारत मौसम विज्ञान विभाग की भूमिका तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर चेतावनी पहुँचाने के प्रयासों पर प्रकाश डालता है। आशा है कि यह लेख पाठकों को मौसम चेतावनी सेवाओं की उपयोगिता और उनके सामाजिक महत्व को समझने में सहायक होगा। हर साल 23 मार्च को " विश्व मौसम विज्ञान दिवस " के रूप में मनाया जाता है , ताकि 1950 में स्थापित विश्व मौसम विज्ञान संगठन (वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन : WMO) की स्थापना को याद किया जा सके। वर्ष 2025 के लिए इस दिन का विषय था – “ हम सब मिलकर करें अग्रिम चेतावनी अंतर को समाप्त ” । यह विषय इस बात को दर्शाता है कि पूरी दुनिया मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पृथ्वी का हर व्यक्ति ऐसी चेतावनी प...

जलवायु सेवाओं को आगे बढ़ाने में जलवायु अनुप्रयोगों और उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस की भूमिका

Image
प्रस्तावना आज के समय में जलवायु परिवर्तन और चरम मौसमीय घटनाएँ हमारे जीवन, अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में वैज्ञानिक जलवायु जानकारी को सरल, उपयोगी और निर्णय-उन्मुख रूप में समाज तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। प्रस्तुत लेख में जलवायु अनुप्रयोग एवं उपयोगकर्ता इंटरफेस (Climate Applications and User Interface) की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है तथा यह बताया गया है कि कृषि, जल संसाधन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जलवायु सेवाएँ किस प्रकार प्रभावी निर्णय लेने और जलवायु जोखिमों को कम करने में सहायक बन रही हैं। आशा है कि यह लेख पाठकों को जलवायु सेवाओं के महत्व और उनके व्यावहारिक उपयोग को समझने में उपयोगी लगेगा। यह लेख मौसम मंजूषा , जनवरी 2025 अंक में प्रकाशित हुआ था। 1.  परिचय बढ़ती जलवायु चुनौतियों के सामने , ऐसे उपकरणों और प्रणालियों की अत्यधिक आवश्यकता है जो विशाल और जटिल जलवायु डेटा को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में परिवर्तित कर सकें। जलवायु अनुप्रयोग और उपयोगकर्ता इंटरफेस ( सी. ए. यू. आई ) को जलवायु...