जलवायु सेवाओं को आगे बढ़ाने में जलवायु अनुप्रयोगों और उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस की भूमिका
प्रस्तावना आज के समय में जलवायु परिवर्तन और चरम मौसमीय घटनाएँ हमारे जीवन, अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में वैज्ञानिक जलवायु जानकारी को सरल, उपयोगी और निर्णय-उन्मुख रूप में समाज तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। प्रस्तुत लेख में जलवायु अनुप्रयोग एवं उपयोगकर्ता इंटरफेस (Climate Applications and User Interface) की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है तथा यह बताया गया है कि कृषि, जल संसाधन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जलवायु सेवाएँ किस प्रकार प्रभावी निर्णय लेने और जलवायु जोखिमों को कम करने में सहायक बन रही हैं। आशा है कि यह लेख पाठकों को जलवायु सेवाओं के महत्व और उनके व्यावहारिक उपयोग को समझने में उपयोगी लगेगा। यह लेख मौसम मंजूषा , जनवरी 2025 अंक में प्रकाशित हुआ था। 1. परिचय बढ़ती जलवायु चुनौतियों के सामने , ऐसे उपकरणों और प्रणालियों की अत्यधिक आवश्यकता है जो विशाल और जटिल जलवायु डेटा को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में परिवर्तित कर सकें। जलवायु अनुप्रयोग और उपयोगकर्ता इंटरफेस ( सी. ए. यू. आई ) को जलवायु...